Fuel Credit Card: 2025 में पेट्रोल बचत का सबसे स्मार्ट तरीका

अगर आपकी उम्र 16 से 40 के बीच है, आप रोज़ स्कूटी, बाइक और कार से कॉलेज, ऑफिस या डिलीवरी के लिए पर निकलते हैं – तो पेट्रोल का खर्च आपके महीने का सबसे बड़ा “दर्द” होता है। 1500 – 3000 रुपये हर महीने सिर्फ पेट्रोल पर उड़ जाते है और अगर रोज़ ज्यादा चलना पड़े तो यह खर्च सालभर में 30 – 40 हजार तक पहुँच जाता है।

लेकिन अच्छी खबर यह है कि इतना पैसा खर्च करके भी आप बचत कर सकते हैं – कैसे? Fuel Credit Card आपके हर लीटर पेट्रोल को थोड़ा सस्ता बना देते हैं – cashback, reward points और surcharge waiver देकर। इसका मतलब है कि –

  • जितना चलोगे → उतनी कमाई (earn)
  • जितना पेट्रोल भरो → उतनी बचत (saving)
  • जितनी ट्रिप्स करो → उतने rewards

Fuel Credit Card असल में उन युवाओं के लिए “smart financial hack” हैं, जो रोज़ की भागदौड़ में ज्यादा पैसे बचाना चाहते हैं वो भी बिना कोई मेहनत किए। अगर आप हर महीने कम से कम ₹1500–₹2000 पेट्रोल पर खर्च करते हैं, तो यह guide आपकी जेब में सीधे saving डाल सकती है।

Fuel Credit Card क्या होता है?

Fuel credit card image

एक ऐसा कार्ड जो खासतौर पर पेट्रोल, डीजल पर खर्च करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है। साधारण क्रेडिट कार्ड में आपको हर कैटेगरी में समान या सीमित reward मिलते हैं, लेकिन Fuel Credit Card में फ्यूल ट्रांज़ैक्शन पर सीधा high rewards, surcharge waiver और extra cashback मिलता है।

सिंपल भाषा में कहें में – आप रोज़ पेट्रोल भरवाते हैं और Fuel Credit Card उस खर्च को saving trick में बदल देता है। कई कार्ड petrol pump कंपनियों के साथ partnership में आते हैं, जैसे:

  • BPCL SBI Credit Card
  • HPCL Bank of Baroda ENERGIE
  • IndianOil RBL XTRA Card
  • IDFC FIRST HPCL Power+ Credit Card
  • BPCL SBI OCTANE
  • IndianOil Kotak Credit Card

इनका मकसद एक ही है “जितना पेट्रोल भरवाओ, उतना बचत कमाओ।”

Fuel Credit Card कैसे काम करता है

यह कार्ड प्रत्येक पेट्रोल के खरीद पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है। जब आप पेट्रोल पंप पर इस कार्ड से फ्यूल भरवाते हैं, तो आपके खर्च का एक हिस्सा पॉइंट्स के रूप में आपके कार्ड अकाउंट में जमा हो जाता है। आप इन पॉइंट्स को बाद में फ्री फ्यूल, बिल भुगतान या गिफ्ट वाउचर में बदल सकते हैं। इसके अलावा कई कार्ड फ्यूल सरचार्ज में छुट भी प्रदान करते हैं, जिससे ईंधन की कुल लागत कम हो जाती है। ये Cards कुछ मुख्य तरीकों से आपका बचत करवाते हैं:

1. High Reward Points on Fuel – साधारण क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल खरीदने पर आपको 1X या 2X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, यानी हर खर्च पर कम रिवॉर्ड। लेकिन फ्यूल क्रेडिट कार्ड पर यह रिवॉर्ड पॉइंट्स बहुत ज्यादा होते हैं, जैसे 5X, 10X या यहां तक कि 25X तक। इसका मतलब है कि आप अपने खर्च का बहुत बड़ा हिस्सा रिवॉर्ड के रूप में वापस पा सकते हैं, जिससे आपकी बचत बढ़ जाती है।

2. Fuel Surcharge Waiver – जब आप पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो जो लगभग 1% अतिरिक्त चार्ज (सर्चार्ज) लगता है, उसे फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स माफ़ कर देते हैं। इसका मतलब है कि आपको यह अतिरिक्त खर्च नहीं देना पड़ेगा, जिससे आपकी सीधे फ़्यूल की खरीदारी पर बचत होती है। यह खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो ज्यादा बाइक चलाते हैं या डिलीवरी करते हैं, क्योंकि उनके लिए हर छोटी बचत मायने रखती है।

3. Partnered Petrol Pumps – कुछ फ्यूल क्रेडिट कार्ड खास पेट्रोल पंपों के साथ जुड़े होते हैं, जैसे BPCL SBI कार्ड सिर्फ BPCL पंपों पर और HPCL वाले HPCL पंपों पर अतिरिक्त फायदे देते हैं। इसका मतलब है कि जब आप अपने कार्ड का इस्तेमाल इनके पार्टनर पंप पर करते हैं, तो आपको ज्यादा कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स, और डिस्काउंट मिलते हैं। यह फायदा सीधा उस खास ब्रांड के पंप पर फ्यूल लेने वालों के लिए होता है, जिससे बचत और भी ज्यादा हो जाती है।

4. Rewards Redeem in Petrol – जब आप फ्यूल क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल खरीदते हैं, तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। फिर आप इन पॉइंट्स को वापस पेट्रोल खरीदने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आप पेट्रोल पर खर्च करते हैं, पॉइंट्स कमाते हैं और फिर उन्हीं पॉइंट्स से फ्री या डिस्काउंट वाला पेट्रोल खरीद सकते हैं। यह एक ऐसा चक्र है जो लगातार बचत करता रहता है और आपके ईंधन, पेट्रोल खर्च को कम करता है, जिससे आप बार-बार फायदा उठा सकते हैं।

भारत में पेट्रोल का खर्च और बचत

Saving petrol money using fuel credit card

भारत में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ता है। ऐसे में फ्यूल क्रेडिट कार्ड के माध्यम से न केवल ईंधन की लागत कम की जा सकती है, बल्कि लागातार फ्यूलिंग पर मिलने वाले रिवार्ड्स के कारण भी कुछ रूपये की बचत होती है। फ्यूल सरचार्ज में छूट और कैशबैक से कुल सालाना बचत कई हजार रुपये तक हो सकती है।

1. BPCL पर सबसे ज्यादा फायदा – हर ₹100 पेट्रोल पर आपको 13X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। साथ ही 1% फ्यूल सरचार्ज भी माफ़ होता है। कुल मिलाकर यह 4.25% तक की बचत बनती है। इसका मतलब है कि यदि आप महीने में ₹2000 का पेट्रोल भरवाते हैं, तो साल भर में आपको सिर्फ रिवॉर्ड पॉइंट्स से ₹1000 से ज्यादा की बचत हो सकती है। यह आपके ईंधन खर्च को काफी हद तक कम करता है।

2. Joining Welcome Reward – आपको कार्ड लेते ही ₹500 के बराबर 2000 वेलकम रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, सामान्य खर्चों जैसे किराना, मूवी टिकट्स और खाने-पीने पर हर ₹100 खर्च पर 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसका मतलब है कि पेट्रोल के साथ-साथ आपकी बाकी खरीदारी पर भी आपको अच्छे बोनस और बचत मिलता है।मतलब, सिर्फ पेट्रोल पर ही नहीं बल्कि रोज के खर्चों पर भी यह कार्ड आपको ज्यादा रिवार्ड और बचत देता है।

4. Free Annual Fee – साल में ₹50,000 का खर्च पूरा करने पर अगले साल की रिन्युअल (वार्षिक) फीस माफ़ हो जाती है। इसका मतलब है कि यदि आप इसके बराबर या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो आपको अगली बार कार्ड की वार्षिक फीस नहीं देनी पड़ती। इसलिए, नियमित और स्मार्ट शॉपिंग से सालाना खर्च पूरा करके आप कार्ड की सालाना फीस(annual fee) को बचा सकते हैं।

Card चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

कार्ड चुनते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है ताकि आपको सही और फायदेमंद विकल्प मिल सके। सही कार्ड का चुनाव आपकी जरूरतों, खर्च के पैटर्न और उपलब्ध लाभों के आधार पर होना चाहिए।

  • कार्ड पर मिलने वाले कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स की दर
  • फ्यूल सरचार्ज में मिलने वाली छूट
  • वार्षिक फीस और अन्य शुल्क आपकी बजट सीमा में हों।
  • पेट्रोल पंप और खर्च के मुताबिक़ रिवॉर्ड और कैशबैक ऑफर करता हो।
  • अतिरिक्त खर्चों पर भी लाभ प्रदान करता हो जैसे जैसे खाना, किराना, यूटिलिटी बिल
  • कार्ड के साथ मिलने वाले अतिरिक्त ऑफर्स और वेलकम बोनस
  • कहीं भी और ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगह स्वीकार्य हो।

Fuel Credit Card से बचत को कैसे maximize करें

  • नियमित रूप से कार्ड से फ्यूल खरीदें ताकि अधिक से अधिक रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलें
  • कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का सही समय पर उपयोग करें
  • फ्यूल सरचार्ज छूट का पूरा लाभ उठाएं
  • अन्य खर्चों जैसे बिलों, किराने आदि में भी कार्ड का उपयोग करें जहां लाभ हो
  • वार्षिक खर्च लक्ष्यों को पूरा करके वार्षिक फीस माफ करें

Also Read : ONDC ने 630+ शहरों में छोटे विक्रेताओं और MSME के लिए ई-कॉमर्स को किया निस्पक्ष और सशक्त


कौन सा Card आपके लिए सही है?

सही क्रेडिट कार्ड चुनना आपकी जरूरतों और खर्च के पैटर्न पर निर्भर करता है। यह जरूरी है कि आप ऐसा कार्ड चुनें जो आपके रोज के फ्यूल खर्च और अन्य खर्चों पर अच्छी बचत और रिवॉर्ड्स दे।

  • यदि आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अक्सर फ्यूल भरवाते हैं तो इंडियन ऑयल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड उपयुक्त होगा।
  • HPCL से फ्यूल लेने वालों के लिए HPCL IDFC फर्स्ट पावर+ कार्ड लाभकारी है।
  • अगर आप अन्य खर्चों पर भी रिवॉर्ड चाहे तो ऐसे कार्ड चुनें जो मल्टीपल श्रेणियों में रिवॉर्ड देते हैं।
  • वार्षिक खर्च और कार्ड की फीस के आधार पर अपने बजट के मुताबिक कार्ड का चयन करें।

Conclusion: Fuel Credit Card लेना फायदा है या नहीं?

फ्यूल क्रेडिट कार्ड निश्चित रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नियमित रूप से वाहन चलाते हैं और पेट्रोल-डीजल पर अच्छा-खासा खर्च करते हैं। ये कार्ड न केवल खर्च को कम करते हैं बल्कि अतिरिक्त रिवॉर्ड्स और कैशबैक के जरिए आमदनी भी बढ़ाते हैं। पर ध्यान रखें, सही कार्ड का चुनाव, नियमों की समझ और सही तरीके से उपयोग कर पाने पर ही आप ज्यादा बचत कर पाएंगे।

Fuel surcharge waiver meaning क्या होता है?

Fuel surcharge waiver का मतलब है कि जब आप पेट्रोल या डीजल के लिए credit card से payment करते हैं, तो लगने वाला लगभग 1% अतिरिक्त charge (fuel surcharge) बैंक द्वारा माफ कर दिया जाता है। इससे fuel भरवाते समय आपको extra पैसा नहीं देना पड़ता और direct saving होती है।

Fuel surcharge waiver कैसे काम करता है?

जब आप petrol pump पर fuel credit card से payment करते हैं, तो surcharge पहले add होता है, लेकिन billing cycle में बैंक उसे reverse कर देता है या waive कर देता है।

Fuel surcharge waiver और cashback में क्या फर्क है?

Fuel surcharge waiver extra charge को हटाता है, जबकि cashback या reward points आपको additional benefit देते हैं। Fuel credit card में दोनों फायदे एक साथ मिलते हैं।

Fuel surcharge waiver सभी transactions पर लागू होता है?

नहीं। यह सुविधा आमतौर पर ₹400 से ₹5,000 के बीच के fuel transactions पर और selected petrol pumps पर ही लागू होती है।

 

One comment

Leave a Reply