Groww IPO के allotment results आज, 10 नवंबर 2025, आधिकारिक रूप से जारी किए जा रहे हैं। निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है – कई लोग अपने PAN और एप्लीकेशन नंबर डालकर बार-बार allotment चेक कर रहे हैं।

जिन्हें एलॉटमेंट मिल गया है, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 11 नवंबर तक क्रेडिट हो जाएंगे। जबकि बाकी निवेशकों के लिए रिफंड भी कल तक शुरू हो जाएगा। अब सबकी नजरें सिर्फ एक तारीख पर टिकी हैं – 12 नवंबर 2025, जब Groww के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर पहली बार ट्रेड होंगे।
अब तक की यात्रा: Day 1 से Allotment तक
दिन तारीख स्थिति सब्सक्रिप्शन GMP (₹) हाइलाइट
•Day 1: 6 नवंबर ओपनिंग डे 0.57× ₹18 धीमी शुरुआत लेकिन निवेशकों में चर्चा
•Day 2: 7 नवंबर मिड डे 1.64× ₹14–₹16 मांग में तेजी
•Day 3: 8 नवंबर हाई वॉल्यूम डे 17.6× ₹5 जबरदस्त आवेदन, पर प्रीमियम गिरा
•Day 4: 9 नवंबर क्लोजिंग डे 17.6× ₹5–₹6 स्थिर लेकिन उम्मीदें कायम
•Day 5: 10 नवंबर एलॉटमेंट डे जारी ₹5 निवेशकों में रोमांच चरम पर
एलॉटमेंट के बाद क्या होगा?
1. शेयर क्रेडिट (11 नवंबर): जिन्हें शेयर मिले हैं, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर कल तक पहुँच जाएंगे। Groww ऐप, Zerodha या Upstox जैसे प्लेटफॉर्म पर निवेशक “Holdings” सेक्शन में इसे देख पाएंगे।
2. रिफंड (11 नवंबर शाम तक): जिन्हें एलॉटमेंट नहीं मिला, उनके बैंक अकाउंट में ऑटो-रिफंड प्रोसेस शुरू होगा। UPI ब्लॉकेज भी अपने-आप हट जाएगा।
3. लिस्टिंग डे (12 नवंबर): Groww के शेयर NSE और BSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।
एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि लिस्टिंग प्राइस ₹105–₹108 तक रह सकता है – यानी लगभग 5–8% प्रीमियम की उम्मीद।
मार्केट मूड कैसा है?
जहां कुछ विश्लेषक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, वहीं लॉन्ग-टर्म निवेशकों का कहना है कि Groww का ब्रांड वैल्यू और 26% मार्केट शेयर इसे लंबी अवधि के लिए मजबूत विकल्प बनाता है।
“लिस्टिंग डे पर हल्का मुनाफा हो सकता है, लेकिन असली कहानी आने वाले तिमाहियों में दिखाई देगी।” — मार्केट एक्सपर्ट
आने वाले घंटों में क्या हो सकता है (LIVE Update)
•10:00 AM
MUFG Intime साइट पर एलॉटमेंट लाइव हुआ चालू कर सकते हैं चेकिंग।
•12:30 PM
निवेशकों द्वारा शुरुआती रिस्पॉन्स अपडेट जारी
• 6:00 PM
सोशल मीडिया पर Groww IPO ट्रेंड कर रहा है( पॉज़िटिव चर्चा)
•3:00 PM
GMP ₹5 पर स्थिर, कुछ डीलर्स ₹6 रिपोर्ट कर रहे हल्का दबाव
क्या करें निवेशक?
अगर एलॉटमेंट मिला है:
- शेयर होल्ड करें, Groww एक मजबूत ब्रांड है और सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।
- अगर शॉर्ट-टर्म ट्रेडर हैं, तो लिस्टिंग डे पर ₹108–₹110 के आस-पास बुकिंग पर विचार करें।
अगर एलॉटमेंट नहीं मिला:
- निराश न हों – Groww के शेयर लिस्टिंग के बाद भी ₹95–₹100 रेंज में आएं तो खरीदारी का मौका हो सकता है।
निष्कर्ष
Groww IPO की यात्रा अब लिस्टिंग डे की दहलीज पर है। सब्सक्रिप्शन में शानदार प्रतिक्रिया, लेकिन GMP की नरमी यह दर्शाती है कि लिस्टिंग गेन सीमित रह सकता है। फिर भी, Groww का भरोसेमंद ब्रांड और तेजी से बढ़ता निवेशक बेस इसे लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी बनाता है।




