Groww Q2 Results: मुनाफे में तेजी, रेवेन्यू में गिरावट, शेयर ने दिखाई जबरदस्त रिकवरी

Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के अनुसार Q2 FY26 के नतीजे में मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में मजबूत बढ़त दिखाई दी। कंपनी का यूजर बेस और कस्टमर एसेट्स तेजी से बढ़ रहा हैं, जो बिजनेस की लॉन्ग-टर्म स्ट्रेंथ को दर्शाता हैं। हालांकि रेवेन्यू में गिरावट और शेयर प्राइस की स्थिति यह भी संकेत देती है कि स्टॉक अभी “pure easy buy” कैटेगरी में नहीं आता।

कंपनी के वित्तीय नतीजों की पूरी तस्वीर

Groww ने सितंबर 2025 की तिमाही में नेट प्रॉफिट में 12% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹471.4 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी समय में यह ₹420.16 करोड़ था। इसके उलट, कंपनी का कुल रेवेन्यू 9.5% गिरकर ₹1,018.7 करोड़ पर आ गया है, जो पिछले साल ₹1,125.39 करोड़ का था। यह गिरावट दिखाती है कि कंपनी की इनकम पर प्रेशर है, लेकिन मुनाफा बढ़ना बताता है कि कंपनी का ऑपरेटिंग मॉडल सकुशल है। कंपनी ने खर्चों पर भी सख्ती से नियंत्रण किया जा रहा है।

  • कुल खर्च: ₹589.80 करोड़ – ₹432.6 करोड़
  • एम्प्लॉई बेनिफिट खर्च: ₹123.76 करोड़
  • अन्य ऑपरेशनल खर्च: ₹291.01 करोड़

खर्चों में यह 27% की गिरावट नेट प्रॉफिट को बढ़ाने में सबसे बड़ी वजह रही। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1 FY26) में कंपनी ने जो कमाया है, वह FY25 के मुकाबले काफी बेहतर गति दिखाता है :-

  • रेवेन्यू: ₹2,126.18 करोड़
  • नेट प्रॉफिट: ₹849.71 करोड़

तेजी से बढ़ते यूजर बेस और कस्टमर एसेट्स

Groww की मजबूती सिर्फ आय और मुनाफे तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के ऑपरेशनल मेट्रिक्स भी शानदार हैं। कंपनी ने बताया कि उसके कुल यूजर्स 1.9 करोड़ तक पहुँच चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में 27% अधिक है। इसके साथ ही, कंपनी का कुल कस्टमर एसेट्स 33% बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। यह दिखाता है कि Groww प्लेटफॉर्म निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और यूजर्स बड़े पैमाने पर अपना निवेश इस प्लेटफॉर्म के जरिए मैनेज कर रहे हैं।

कंपनी के शेयरहोल्डिंग लेटर से यह भी पता चला कि: कुल कस्टमर एसेट्स का 53% हिस्सा सिर्फ म्यूचुअल फंड्स में है। यह दर्शाता है कि भारतीय रिटेल निवेशक म्यूचुअल फंड्स को तेज़ी से अपना रहे हैं और Groww इसका प्रमुख केंद्र बन चुका है।

शेयर प्राइस में दो दिन की भारी गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी

Groww q2 results and price jump high

Groww के शेयर ने इस हफ्ते जबरदस्त वोलैटिलिटी दिखाई। पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक में 17% की भारी गिरावट आई और कंपनी के मार्केट कैप से ₹23,000 करोड़ से अधिक की वैल्यू मिट गई। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही स्टॉक में तेज़ी लौट आई:

  • इंट्रा-डे हाई: ₹168.39 (7% उछाल)
  • सुबह 10:43 बजे भाव: ₹163.97 (5% ऊपर)
  • मार्केट कैप: फिर से ₹1,03,300 करोड़ के ऊपर

मौजूदा स्तर पर स्टॉक अपने लिस्टिंग प्राइस ₹112 से 50% ऊपर और IPO प्राइस ₹100 से 68% ऊपर ट्रेड कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, बढ़िया Q2 मुनाफा और मजबूत यूजर डेटा ने स्टॉक को सपोर्ट दिया है। हालांकि रेवेन्यू गिरावट के कारण कुछ वोलैटिलिटी जारी रह सकती है, लेकिन लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल्स अभी भी मजबूत माने जा रहे हैं।


Also Read : Groww Share Price: From ₹100 to ₹194 in Just 5 Days, What’s Driving the Surge?


निष्कर्ष :

Groww के Q2 नतीजे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि कंपनी अपने बिजनेस मॉडल को अधिक मजबूत, lean और sustainable बनाने की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। मुनाफे में बढ़ोतरी और खर्चों पर बेहतरीन नियंत्रण कंपनी की वित्तीय सेहत को स्थिर बनाए रखते हैं, भले ही रेवेन्यू में मामूली गिरावट देखने को मिली हो। तेजी से बढ़ता यूजर बेस और कस्टमर एसेट्स Groww को भारतीय फिनटेक सेक्टर में और भी मजबूत स्थिति दिला रहे हैं।

One comment

Leave a Reply