ONDC ने बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में NP Connect के जरिए नेटवर्क पार्टनर्स को जोड़ा

भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने ई-कॉमर्स के पारंपरिक प्रारूप से आगे बढ़ते हुए एक मजबूत नेटवर्क समुदाय की नींव रखी है। इसके तहत ONDC ने तीन प्रमुख महानगर बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में NP Connect सत्रों का आयोजन किया, जिसमें नेटवर्क के हितधारक, भागीदार और विशेषज्ञ बातचीत के ज़रिए अपने अनुभव, चुनौतियाँ और भविष्य की अपेक्षाओं पर खुलकर चर्चा कर सके।

पारंपरिक कॉन्फ्रेंस से हटकर रहा आयोजन

ONDC ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीर साझा करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक औपचारिक सेमिनार नहीं था। Ondc के अनुसार, “यह स्टेज और प्रेजेंटेशन स्लाइड्स से कहीं आगे था – यह लोगों, उनके नजरिए और सब मिलकर मजबूत सिस्टम बनाने के संकल्प के बारे में था।”

इस कार्यक्रम में BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और elevate सहित कई प्रमुख संस्थान भागीदार के रूप में भी शामिल हुए।

ONDC NP Connect क्या है?

ONDC (Open Network for Digital Commerce) ने हाल ही में “NP Connect” नाम से एक विशेष कम्युनिटी-फोकस्ड पहल चलाई, जो बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई इन तीन प्रमुख शहरों में आयोजित की गई।

इस पहल का उद्देश्य है:

  • ONDC नेटवर्क से जुड़े Network Participants (NPs) को एक ही मंच पर लाना
  • नेटवर्क की जमीनी चुनौतियों, अनुभवों और भविष्य की दिशा पर खुले और ईमानदार संवाद को बढ़ावा देना
  • केवल प्रेजेंटेशन नहीं, बल्कि people-driven discussions के ज़रिए नेटवर्क को मज़बूत करना

खुली चर्चा को मिली प्राथमिकता

तीनों शहरों में आयोजित इन सत्रों की खासियत यह रही कि यहां एकतरफा भाषणों की बजाय दोतरफा संवाद को तरजीह दी गई। ONDC ने अपने बयान में कहा, “शहरों में हुई बातचीत ईमानदार और व्यापक रही, जिसमें गहन चर्चाओं और स्पष्टता के ऐसे क्षण शामिल थे जो केवल संवाद से ही संभव होते हैं।”

Ondc connect Three cities with One network and Countless conversations.NP Connect across Bengaluru, Delhi, and Mumbai

Also Read : ONDC Pune Metro: डिजिटल टिकटिंग से आसान हुआ मेट्रो का सफर

देशभर से आए नेटवर्क पार्टनर्स ने अपने अनुभव, सवाल और अपेक्षाएं साझा कीं। संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि “सुनना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि नेतृत्व करना।”

नेटवर्क पार्टनर्स को दिया सम्मान

ONDC ने सभी NPs के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। संगठन ने कहा, “हर उस NP के आभारी हैं जो उपस्थित हुए, जिन्होंने अपनी बात रखी, मान्यताओं को चुनौती दी और नेटवर्क के भविष्य को आकार देने में योगदान दिया।”

ONDC NP Connect मे भाग जुड़े लोग

आगे का रोडमैप

ONDC का मानना है कि इन बैठकों में जो मोमेंटम बना है, वह इन कमरों से बाहर भी जाएगा और व्यापक प्रभाव डालेगा। संगठन ने “आगे बढ़ें, साथ में” का नारा देते हुए साझा दृष्टिकोण पर बल दिया।

ONDC के बारे में

ONDC सरकार समर्थित एक ओपन नेटवर्क है जो भारत में डिजिटल कॉमर्स को लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। यह छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े प्लेटफॉर्म्स तक सभी को एक समान मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम की तस्वीरों में UTI म्यूचुअल फंड के ग्रुप प्रेजिडेंट और ज्यूरिख कोटक के सीबीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी पैनल चर्चा में भाग लेते दिखे।

यह कार्यक्रम आज सुबह संपन्न हुआ। ONDC ने संकेत दिया है कि नेटवर्क विस्तार की दिशा में और भी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply