Uber ने ONDC के साथ भारत में लॉन्च की Uber Direct, B2B लॉजिस्टिक्स में एंट्री

राइड-हेलिंग कंपनी Uber ने ONDC के साथ Uber Direct लॉन्च कर दिया हैं । यह भारत में अपनी पहली बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) लॉजिस्टिक्स सर्विस है। यह सेवा 10 दिसंबर 2025 को ONDC (Open Network for Digital Commerce) प्लेटफार्म के साथ शुरू की गई है। फिलहाल इसकी शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। कंपनी के इस कदम को भारत में लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है।

Uber Direct के जरिए Uber ने भारत में हाइपरलोकल डिलीवरी सेगमेंट में एंट्री की है। यह सेवा कंज्यूमर-केंद्रित Uber Courier से अलग है और पूरी तरह बिजनेस लॉजिस्टिक्स पर फोकस करती है। इसके तहत व्यापारी अपने ऐप या वेबसाइट पर मिले ऑर्डर को ONDC नेटवर्क के जरिए पूरा कर सकेंगे, जबकि लास्ट-माइल डिलीवरी Uber द्वारा ही की जाएगी। Uber का कहना है कि यह सेवा बिजनेस को तेज और भरोसेमंद डिलीवरी विकल्प देगी ।

Uber ने ONDC के साथ Uber Direct लॉन्च

लॉन्च के समय Uber Direct ने खुद को ग्रॉसरी डिलीवरी से शुरुआत की है। इसी कटेगरी में Zepto और KPN Farm Fresh पहले से शामिल हैं। Uber India & South Asia के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा कि ” बेंगलुरु को Innovation का Playground मानते हुए इस सेवा की शुरुआत यहीं से की गई है।”

कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में Uber Direct के जरिए फूड डिलीवरी भी शुरू की जाएगी। इसके लिए Uber ने KFC, Burger King, Taco Bell और Rebel Foods जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा 2026 में इस सेवा को ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और अन्य कैटेगरी में विस्तार देने की योजना है।

Uber Direct, ONDC के ओपन डिजिटल नेटवर्क पर काम करेगी, जिससे बिजनेस को एक स्टैंडर्ड और स्केलेबल लॉजिस्टिक्स सिस्टम मिलेगा। ONDC के कार्यवाहक CEO विभोर जैन के अनुसार, यह पहल B2B लॉजिस्टिक्स को ज्यादा कुशल और सुलभ बनाएगी।

Uber ने ONDC साझेदारी के तहत बेंगलुरु में Namma Metro टिकट बुकिंग की सुविधा भी अपने ऐप पर शुरू की है। इससे पहले यह सेवा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में लॉन्च की जा चुकी है। कंपनी का कहना है कि वह अपने ऐप को मोबिलिटी, ट्रांजिट और डिजिटल कॉमर्स का एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है।

Uber Direct की एंट्री से भारत के क्विक-कॉमर्स और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है, जहां पहले से ही Shadowfax और Delhivery जैसी कंपनियां सक्रिय हैं। फिलहाल Uber ने इस सेवा की प्राइसिंग या सभी शहरों में लॉन्च की समयसीमा का खुलासा नहीं किया है।

अब आने वाले महीनों में यह देखा जाएगा कि Uber Direct ONDC बाजार में कितना असर डाल पाता है।


More news on ONDC.


Discover more from NextBazzar

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from NextBazzar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading