आशका गोराडिया: टीवी की ग्लैमरस दुनिया से ₹1200 करोड़ की ब्यूटी एम्पायर तक का सफर

मुंबई की चकाचौंध भरी रातों में, जब स्टूडियो की लाइटें बुझ जाती हैं और कैमरे ठंडे पड़ जाते हैं, तब भी एक चेहरा अपनी मुस्कान के साथ चमकता रहता है। यह चेहरा है आशका गोराडिया का – एक ऐसी महिला का जिसने न केवल टेलीविजन पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि भारतीय कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में एक नया अध्याय लिख दिया।

आशका गोराडिया - actress to founder

आज से कुछ साल पहले तक आशका गोराडिया एक परिचित टीवी चेहरा थीं। लेकिन 2025 में, वह एक ऐसे ब्रांड की चेहरा हैं जो ₹1,200 करोड़ के वैल्यूएशन के साथ भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है। यह कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ता और एक सपने को हकीकत में बदलने की है।

गुजरात की गलियों से मुंबई के मंच तक

Aashka goradia journey to renee

1980 के दशक के अंत में गुजरात के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी आशका गोराडिया बचपन से ही अलग थीं। जहां उनकी सहेलियां डॉक्टर या इंजीनियर बनने के सपने देखती थीं, वहीं आशका की आंखों में कुछ और ही चमक थी। वह चाहती थीं कि उन्हें पूरा देश जाने, पहचाने। सिर्फ 16 साल की उम्र में, समाज के ताने और परिवार की झिझक के बावजूद, उन्होंने मुंबई की राह चुनी। उस दौर में यह कदम साहस से कम नहीं था, लेकिन आशका का आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया।

मुंबई पहुंचकर उन्हें समझ आया कि सपनों का शहर उतना आसान नहीं जितना लगता है। एक-एक ऑडिशन, रिजेक्शन, इंतज़ार सबने उन्हें परखा। उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे लोकप्रिय सीरियल से पहचान मिली। इसके बाद ‘नागिन’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो ने उन्हें हर घर का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। लेकिन 2012 में ‘बिग बॉस’ ने दर्शकों को दिखाई – एक मजबूत, सच्ची और आत्मविश्वासी महिला, जो दबाव में भी अपनी गरिमा बनाए रखती है। टीवी की इस चकाचौंध के बीच, उनके अंदर एक नया सपना जन्म ले रहा था ।

मेकअप रूम में जन्मा एक विजन

Aashka goradia mackup to founder

दो दशक तक टीवी इंडस्ट्री में रहकर आशका गोराडिया ने एक कमी महसूस की – भारत में या तो महंगे विदेशी कॉस्मेटिक ब्रांड थे या फिर सस्ते लेकिन खराब क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स। उन्होंने देखा कि कई महिलाएं, खासकर छोटे शहरों की, सही प्रोडक्ट न मिलने से अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसी अनुभव ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया “क्यों न ऐसा ब्रांड बनाया जाए जो हर भारतीय महिला के आत्मविश्वास का साथी बने?”

यहीं से जन्म हुआ Renee Cosmetics का। आशका के लिए मेकअप सिर्फ सुंदर दिखने का ज़रिया नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक था। उनका सपना था कि हर लड़की  चाहे वो मुंबई में हो या मेरठ में बेझिझक अच्छी क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल कर सके, बिना अपनी जेब पर बोझ डाले।

रेनी कॉस्मेटिक्स की शुरुआत

2018 की एक शाम, तीन दोस्त – आशका गोराडिया, प्रियांक शाह और आशुतोष वलानी अहमदाबाद में बैठे भविष्य की बातें कर रहे थे। तीनों अलग-अलग दुनिया से आए थे: आशका, टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री; प्रियांक और आशुतोष, सफल उद्यमी जिन्होंने पहले Beardo जैसे मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड को खड़ा किया था। बातों-बातों में एक आइडिया जन्मा “क्यों न एक ऐसा ब्यूटी ब्रांड बनाया जाए जो भारतीय महिलाओं के लिए हो, उनके रंग, उनके स्किन टोन और उनकी जरूरतों के मुताबिक?”

यही वह पल था, जब Renee Cosmetics की नींव रखी गई।तीनों ने तय किया कि यह ब्रांड सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बेचेगा, बल्कि एक सोच को आगे बढ़ाएगा सौंदर्य का मतलब खुद से प्यार करना है।₹50 लाख के शुरुआती निवेश और अहमदाबाद से शुरू हुई यह यात्रा आज करोड़ों महिलाओं के ड्रेसिंग टेबल तक पहुंच चुकी है । यह साबित करते हुए कि अगर सोच सच्ची हो, तो शहर नहीं, जुनून मायने रखता है।

ब्रांड का DNA जो बनाता है खास

Renee Cosmetics सिर्फ एक ब्यूटी ब्रांड नहीं, बल्कि सोचने का एक नया तरीका है “सौंदर्य दिखावे का नहीं, आत्मविश्वास का रूप है।” इस ब्रांड की पहचान कुछ ऐसे मजबूत मूल्यों पर बनी है, जिन्होंने इसे बाकी से अलग बनाया:

1. Cruelty-Free Beauty: Renee का हर प्रोडक्ट बिना किसी जानवर पर टेस्ट किए तैयार होता है। यह सिर्फ नीति नहीं, एक वादा है खूबसूरती बिना किसी नुकसान के भी संभव है।

2. Paraben-Free & Skin-Friendly Formulas: भारतीय मौसम और स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए हर प्रोडक्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह हर त्वचा पर सुरक्षित और नैचुरल महसूस हो।

3. Made in India with Global Standards: हर प्रोडक्ट भारत में बनता है, लेकिन क्वालिटी इंटरनेशनल लेवल की होती है, ताकि एक भारतीय महिला भी विश्वस्तरीय ब्यूटी का अनुभव कर सके।

4. Innovation at Heart: चाहे Fab 5 Lipstick का रिवॉल्यूशनरी डिज़ाइन हो या 2-in-1 Eye Pencil, Renee हर बार कुछ नया पेश करता है जो न सिर्फ काम आसान बनाता है बल्कि ट्रेंड सेट करता है।

5. Authenticity & Aashka’s Touch: हर प्रोडक्ट में आशका की अपनी पसंद, सोच और टेस्ट झलकता है। वह सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि हर लॉन्च के पीछे की रचनात्मक आत्मा हैं।

इसी ईमानदारी, क्वालिटी और नवाचार ने Renee को आज भारत के सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से बढ़ते ब्यूटी ब्रांड्स में शुमार कर दिया है।

कैसे बना Renee एक लोकप्रिय ब्रांड

Renee की सफलता किसी किस्मत का खेल नहीं थी, बल्कि समझदारी, समय की सही उपयोग और लगातार कुछ नया का परिणाम थी। आशका और उनकी टीम ने सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बनाए उन्होंने एक भावना, एक पहचान गढ़ी।

1. सोशल मीडिया का स्मार्ट इस्तेमाल: इंस्टाग्राम, यूट्यूब और रील्स के ज़रिए रेनी ने युवाओं की नब्ज पकड़ी। ट्रेंडी पैकेजिंग, इनोवेटिव प्रोडक्ट वीडियो और “बोल्ड, कंफिडेंट, यू” जैसे मैसेज ने हर लड़की को यह महसूस कराया कि मेकअप सिर्फ सजावट नहीं, सेल्फ-एक्सप्रेशन है।

2. इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग: आशका ने अपने मनोरंजन जगत के अनुभव और नेटवर्क का बेहतरीन उपयोग किया। उन्होंने टीवी और सोशल मीडिया की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ कोलैबोरेशन किया, जिससे ब्रांड को तुरंत विश्वसनीयता और पहचान मिली।

3. इनोवेटिव प्रोडक्ट लाइन: रेनी का Fab 5 Lipstick एक ही स्टिक में पाँच शेड्स गेम चेंजर साबित हुआ। इसने भारतीय ब्यूटी मार्केट में क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकलिटी दोनों को एक साथ लाकर नया ट्रेंड सेट किया।

4. ग्राहकों की बात सुनना: ब्रांड ने हर फीडबैक को गंभीरता से लिया। नए शेड्स, पैकेजिंग सुधार और स्किन-फ्रेंडली फॉर्मूले इसी फीडबैक का नतीजा हैं।

5. ऑफलाइन में सुनियोजित कदम: डिजिटल में धमाल मचाने के बाद, रेनी ने 650 से ज़्यादा रिटेल स्टोर्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ताकि देश के छोटे शहरों तक भी क्वालिटी ब्यूटी प्रोडक्ट्स पहुंच सकें।

6. सही कीमत चुनना : रेनी की औसत प्राइस रेंज ₹500-₹600 के बीच है। यह एक स्वीट स्पॉट है जो रेनी को मिडिल-क्लास और अप्पर-मिडिल-क्लास दोनों के बीच पॉपुलर बना दिया।

आज रेनी सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि “इंडियन ब्यूटी का ग्लोबल चेहरा” बन चुका है और इसका श्रेय जाता है उस विज़न को, जिसने डिजिटल इंडिया में ब्यूटी इंडस्ट्री का चेहरा बदल दिया।


Also Read : Groww IPO : GMP ₹5 पर स्थिर, सब्सक्रिप्शन 17.6 गुना – अब नजरें एलॉटमेंट और लिस्टिंग पर


अब बाजार में Renee का जलवा

आज Renee Cosmetics भारत के ब्यूटी मार्केट की शान बन चुका है ₹1,200 करोड़ से अधिक की वैल्यूएशन के साथ यह ब्रांड न सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Nykaa, Amazon और Flipkart पर छाया है, बल्कि अब 600 से ज़्यादा रिटेल स्टोर्स में भी मौजूद है। 250 से अधिक प्रोडक्ट्स के साथ, रेनी ने “Fab 5 Lipstick” जैसी इनोवेटिव पेशकशों से युवाओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

सिर्फ कुछ ही सालों में 30X की कम्पनी, 100cr सलाना रेवेन्यू और PAN India आफलाईन तथा आनलाईन हर जगह उपलब्धि ब्रांड को नंबर वन ही नहीं ग्लोबल मार्केट में 18-35 साल की महिलाएं के भारतीय ब्यूटी की पहचान बन चुका है।

लीडरशिप और फिलासफी

आशका गोराडिया की कहानी यह साबित करती है कि सफलता सिर्फ बड़े शहर या बड़े नाम से नहीं आती, बल्कि बड़े सपनों और सच्चे इरादों से आती है। उन्होंने टीवी की चमक-दमक छोड़कर एक नया रास्ता चुना और वहीं से शुरू हुई असली उड़ान। वह मानती हैं कि हर युवा में एक “रेनी मोमेंट” होता है जब आप खुद पर भरोसा करके जोखिम उठाते हैं, तब जिंदगी बदलती है।

आशका का संदेश साफ है:

 “अगर आपके पास जुनून है, तो रास्ते खुद बनते हैं। गिरना, संभलना, सीखना यही असली ग्रोथ है।”

आज रेनी कॉस्मेटिक्स सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक प्रतीक है उस पीढ़ी का जो डर को पीछे छोड़कर अपने सपनों को हकीकत में बदल रही है। चाहे आप एक छोटे शहर से हों या किसी बड़े मंच से, अगर आप विश्वास और मेहनत से आगे बढ़ते हैं तो हर सपना ‘Made in India’ सफलता बन सकता है।

 

2 Comments

Leave a Reply