आज के समय में स्टार्टअप किसी बड़ी फंडिंग या MBA प्लान के अलावा भी दोस्ती, सोशल मीडिया और एक छोटे-से आइडिया से भी खड़े हो जाते हैं। Pehrin उन्हीं में से एक है जयपुर की दो सहेलियों विदुषी और निहाल जिन्होंने बिना किसी बिज़नेस अनुभव के सिर्फ ₹17,000 से एक एथनिक वियर ब्रांड शुरू किया। न कोई ऑफिस, न टीम, न ही कोई बड़ा प्लान। बस एक चीज़ साफ थी – अगर लोग डिज़ाइनों को पसंद कर रहे हैं, तो वे खरीदेंगे भी।
कुछ ही महीनों में Pehrin एक छोटे आइडिया से निकलकर ₹15 लाख के बिज़नेस तक पहुँच गया। यह कहानी इसलिए खास है क्योंकि इसे दो स्टूडेंट्स ने, सीखते-सीखते और सब कुछ खुले तौर पर शेयर करते हुए बनाया।
Pehrin की शुरुआत कैसे हुई?
दो परममित्र विदुषी और निहाल जो 21 और 23 की है, कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय से BBA में स्नातक करने के साथ ही साथ सोशल मिडिया पर वीडियो बनाना और कॉलेज खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट, लोकल कैफे और छोटे व्यवसायों के साथ मिलकर सोशल मिडिया मार्केटिंग मे मदद का काम करने लगे।

आशका गोराडिया: टीवी की ग्लैमरस दुनिया से ₹1200 करोड़ की ब्यूटी एम्पायर तक का सफर
उन्हे इस काम से सोशल मिडिया पर अच्छा अनुभव हो गया और आत्मविश्वासी भी हो गये। जिससे उन्होंने अपना कुछ स्टार्ट करने का विचार बनाया और एक Indian Ethenic Brand स्टार्ट करने विचार आया। यही से शुरुआत होती है पहरिन (Pehrin) का ।
“राजस्थान मे ‘पेहनावा’ को बोलचाल की भाषा में पेहरीन कहते हैं । हमने अपने ब्रांड का नाम पेहरीन रखने का फैसला किया। बाद में हमें पता चला कि यह वास्तव में एक कश्मीरी शब्द है,” विदुषी ( co-founder of Pehrin )
Journey : 25 दिनों का चैलेंज
किसी भी कपड़े के ब्रांड बनाने के लिए आइडिया तैयार करने से लेकर, कपड़े की सोर्सिंग, डिजाइनिंग, सिलाई और पैकेजिंग तक सभी मायने रखते है। लेकिन बिना कुछ जाने 25 दिन में एक कपड़े का ब्रांड बनाना कठिन सा लगता है । वो भी जब विदुषी और निहाल के पिता इस बात से सहमत नहीं हो।
“वे चाहते थे कि हम सरकारी परीक्षा की तैयारी करे और उसी रास्ते पर चलें। अचानक से फैशन ब्रांड शुरू करना उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।” विदुषी
परिवार की असहमति होने के बाद भी एक ब्रांड लॉन्च करना और उस journey को सोशल मीडिया पर शेयर करना चुनौतिपूर्ण था। अपने सोशल मिडिया मार्केटिंग से ₹17000 की सेविंग के साथ ब्रांड बना दिया।
- ₹2500 की लेबल के रोल खरीदना
- ₹8000 कपड़ा और सैंपल खरीदना
- बाकी बचे हुए का टैग, सिलाई खर्च, लैसस और भी बाकी के समान लेना
इसी प्रकार से अप्रैल 2025 में लाँच किया पहरिन। इन 25 दिनों में उन्होंने: ब्रांड का नाम तय किया, फैब्रिक चुना, डिज़ाइन बनाए, सैंपल ढूँढने से लेकर सेलेक्ट किया और पहली कुर्ती बेचने की कोशिश की। हर दिन की कहानी Instagram पर शेयर की।
Uber ने ONDC के साथ भारत में लॉन्च की Uber Direct, B2B लॉजिस्टिक्स में एंट्री
Pehrin की Products
Pehrin ने शुरुआत में बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स लॉन्च नहीं किए। उन्होंने कम लेकिन सोच-समझकर चुने हुए डिज़ाइनों पर फ़ोकस किया। लड़की के लिए उन्होंने कुर्तियां लॉन्च कीं, जो Pinterest वायरल कुर्ती होती है और उनके नाम बॉलीवुड कैरेक्टर्स पर रखे गए, जैसे: Pooh, Naina, Saiyaara
ये नाम तुरंत लोगो के साथ कनेक्ट करते थे और ब्रांड को relatable बनाते थे। लड़को के लिए पहरिन ने सिंपल लेकिन classy कुर्ता लाँच किए। ये भी Pinterest से Inspired था।
“हमने सैयारा कुर्ती बनाई और वह तुरंत बिक गई,” – निहाल
जब ‘सैयारा’ फिल्म रिलीज हुई थी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, तो पेहरिन ने फिल्म में अभिनेत्री अनीट पद्दा द्वारा पहनी गई कुर्ती के समान एक “सैयारा कुर्ती” लॉन्च की और वो तुरंत बिक गई।
ग्रोथ बिना ads के
Pehrin की ग्रोथ का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि उन्होंने कोई paid ads नहीं चलाए। सोशल मिडिया पर अपनी जर्नी शेयर करने के कारण लॉन्च के समय ही उन्हें करीब 300 orders मिले। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और कुछ ही महीनों में Pehrin ने 1,200 से ज़्यादा ऑर्डर्स पूरे कर लिए।
कुल मिलाकर ब्रांड ने लगभग ₹12–15 लाख का रेवेन्यू जनरेट किया। यह सब Instagram पर की गई storytelling की वजह से हुआ। लोग सिर्फ कुर्तियां नहीं खरीद रहे थे, वे उस सफर का हिस्सा बन रहे थे।
मुझे बस इस बात की खुशी है कि हम दोनों ने पेहरिन शुरू करने का रिस्क लिया। यह एक सपने जैसा है – लोगों की प्रतिक्रिया, हमारा जर्नी और इतने कम समय में हमने कितना कुछ सीखा है। जो भी हमारी स्टोरी पढ़ रहा है, उससे मेरा यही कहना है कि आप जो भी करना चाहते हैं, उसका पीछा करें। यही एकमात्र रास्ता है – अपने लक्ष्य का पीछा करना,” – निहाल (को -फाउंडर)
निष्कर्ष (Conclusion)
Pehrin कोई perfect startup नहीं है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यह real है, relatable है और inspiring है। यह दिखाता है कि स्टूडेंट्स भी, बिना किसी बड़े संसाधनों के एक मीनिंगफुल ब्रांड बना सकते हैं। Pehrin की कहानी सिर्फ फैशन की नहीं है। यह हिम्मत, दोस्ती, सोशल मिडिया कंटेंट से शुरुआत करने की कहानी है। कंटेंट बनकर लोगो के साथ सीधे जुड़ना और अपनी स्टोरी लोगो तक पहुचना और अपनी ब्रांड को एक पहचान देना।




